देश के 4 राज्यों की 16 राज्यसभा सीटों के लिए शुक्रवार को वोट डाले गए. राजस्थान (Rajasthan) और कर्नाटक (Karnataka) के नतीजे आ गए हैं. राजस्थान में कांग्रेस (Congress) को 3 और बीजेपी (BJP) को एक सीट मिली है. वहीं कर्नाटक में बीजेपी को 3 और कांग्रेस को एक सीट मिली है. अभी महाराष्ट्र (Maharashtra) और हरियाणा (Haryana) में वोटों की गिनती रुकी हुई है. इससे पहले शुक्रवार को राजस्थान, हरियाणा, कर्नाटक और महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha Election) में काफी दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला. इन सभी चारों प्रदेशों में एक-एक वोट को लेकर संघर्ष हुआ. राजस्थान में राज्यसभा की 4 सीटों के लिए चुनाव हुआ. तो वहीं हरियाणा में राज्यसभा की 2 सीटों को लिए चुनाव हुआ. कर्नाटक में 4 सीटों के लिए चुनाव हुआ तो वहीं महाराष्ट्र में राज्यसभा की 6 सीटों के लिए वोटिंग हुई.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here