Owaisi पर बार-बार हमला क्यों? यूपी में किसका चलेगा ‘OBC कार्ड’? | Hindi News | Masterstroke

#MasterStroke #AttackOnOwaisi #UPElection2022

यूपी में किसका OBC कार्ड कितना मजबूत?
यूपी के सबसे ‘मजबूत फैक्टर’ का शक्ति परीक्षण
योगी के ‘रिपोर्ट कार्ड’ पर राजनीति का विश्लेषण
ओवैसी के काफिले पर हमले की इनसाइड स्टोरी
ओवैसी पर बार-बार हमला क्यों?
राहुल के ‘टू इंडिया’ का ‘ऑल इंडिया टेस्ट’
बदला मौसम, क्या खतरे का अलार्म?

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने दावा किया है कि मेरठ से लौटते वक्त उनकी गाड़ी पर फ़ायरिंग की गई. उन्होंने गाड़ी पर लगी गोलियों के निशान को साझा करते हुए कहा, ”कुछ देर पहले छिजारसी टोल गेट पर मेरी गाड़ी पर गोलियां चलाई गयी. 4 राउंड फ़ायर हुए.” असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने आगे कहा कि हमलावर 3 से 4 लोग शामिल थे, सब के सब भाग गए और हथियार वहीं छोड़ गए. मेरी गाड़ी पंक्चर हो गयी, लेकिन मैं दूसरी गाड़ी में बैठ कर वहां से निकल गया. हम सब महफ़ूज़ हैं. अलहमदु’लिलाह.

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हमें लगातार गालियां दी जाती रही है. मेरे घर पर भी हमला हुआ था. हम लोकसभा स्पीकर के सामने अपनी बात रखेंगे. चुनाव आयोग को भी पत्र लिख रहे हैं. आयोग जांच कराए. उन्होंने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि मेरठ में कार्यक्रम था. वहां पदयात्रा था. वहां से जब हम निकले तो टोल गेट के पास अचानक से आवाज आई. जब दूसरी गोली चली तो पता चला कि यह हमला हो रहा है. हम फौरन दूसरी गाड़ी में चढ़ गए और दिल्ली आ गए. पीछे हमारे काफिले में शामिल एक गाड़ी ने उस हमलावर पर गाड़ी चढ़ा दी. वह गिर गया. फिर दूसरे ने गोली चलाई. पुलिस से हमारी बातचीत हुई है. उन्होंने कहा कि एक को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाने की बात कही है. 🔴Watch ABP News Live 24/7 https://www.youtube.com/watch?v=nyd-xznCpJc

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here