रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ रहे तनाव ने पूरी दुनिया को चिंता में डाल दिया है. AFP के अनुसार बीते गुरुवार को रूस के पहले हमले में 137 लोगों की मौत हो गई वहीं आज दूसरे दिन की शुरूआत भी दो धमाके साथ हुई है. दरअसल मिली जानकारी के अनुसार दूसरे दिन यानी यूक्रेन की राजधानी कीव में दो जोरदार धमाके की आवाजें सुनाई दी है. अमेरिकी सीनेटर रुबियो का कहना है कि पिछले 40 मिनट में राजधानी कीव में कम से कम ‘तीन दर्जन मिसाइलें’ दागी गई हैं.

वहीं दूसरी तरफ यूक्रेन हमले में घायल हुए लोगों और बलों के लिए देश की स्वास्थ्य सुविधाओं को तैयार कर रहा है. यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि हम अकेले ही रूस से लड़ लेंगे. उन्होंने कहा कि रूस को उनके हमले का जवाब जरूर मिलेगा.

वैश्विक स्तर पर शांति भंग होने को लेकर चिंता

व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) की ओर से यूक्रेन पर हमले किए जाने के बाद वैश्विक स्तर पर शांति भंग होने को लेकर चिंता बढ़ गई है. अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अशांति और अस्थिरता की आशंका जताई जा रही है. दो देशों के बीच जारी जंग में बड़ी शक्तियों के बीच भी मतभेद काफी बढ़ गए हैं. परमाणु युद्ध को लेकर भी एक तरह से खतरा मंडरा रहा है. यूरोप में तीसरे वर्ल्ड वॉर (Third World War) के हालात पैदा होते दिखाई दे रहे हैं. यूक्रेन और रूस के बीच विवाद की असली जड़ को भी समझना जरूरी है. दरअसल, साल 1991 में यूक्रेन ने सोवियत संघ से स्वतंत्रता की घोषणा की थी. यूक्रेन अमेरिका के नेतृत्व वाले सैन्य संगठन नाटो (NATO) में शामिल होना चाहता है लेकिन रूस को ये बात पसंद नहीं है. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ये नहीं चाहते हैं कि यूक्रेन नाटो की विस्तार योजना में शामिल हो.

रूस-यूक्रेन सीमा पर शुरू हुआ विवाद अब युद्ध का रूप ले चुका है. दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गए है. रूस ने यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी है. अब दोनों देशों में अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं. इन तमाम दावों के बीच खबर आ रही है कि यूक्रेन की राजधानी कीव में रूसी सेना घुस चुके हैं. बताया जा रहा है रूस की सेना बहुत जल्‍द यूक्रेन की राजधानी कीव को अपने कब्‍जे में ले सकती है. इसके अलावा कल से ही यूक्रेन के आसमानों में रूस का हेलीकॉप्टर मंडरा रहा है. दोनों देशों के बीच बन रहे इन हालातों ने पूरी दुनिया को चिंता में डाल दिया है.

यूक्रेन के स्वास्थ्य मंत्री विक्टर ल्याशको ने बीते गुरुवार को कहा था कि रूस के हमले में 57 यूक्रेनी नागरिक मारे गए हैं और 169 अन्य घायल हुए हैं. ल्याशको से मिली लेटेस्ट जानकारी के अनुसार पहले दिन की लड़ाई के बाद मरने वालों की संख्या 137 हो गई है.

इस बीच ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने बीते गुरुवार को रूस पर नए आर्थिक प्रतिबंधों (Economic Sanctions) की घोषणा की है. उन्होंने संसद में यूक्रेन (Ukraine) पर एक बयान में कहा कि आगे के प्रतिबंधों के तहत रूसी बैंकों को लंदन की वित्तीय प्रणाली से बाहर रखा जाएगा. ब्रिटेन ने इससे पहले ही पांच रूसी बैंकों और पुतिन के तीन सहयोगियों के खिलाफ प्रतिबंध की घोषणा की थी.

वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन कल मीडिया के सामने आए. उन्होंने रूस के 4 बड़े बैंकों पर प्रतिबंध के साथ कई दूसरे आर्थिक पाबंदियों का एलान किया. इसके साथ ही अमेरिका में रूस के दूसरे नंबर के राजनयिक को भी देश छोड़ने का आदेश दे दिया गया है. ……

Watch Live on https://www.abplive.com/live-tv
ABP Hindi: https://www.abplive.com/
ABP English: https://news.abplive.com/

Social Media Handles:
Instagram: https://www.instagram.com/abpnewstv/?
Facebook ABP News (English): https://www.facebook.com/abplive/?ref
Facebook: https://www.facebook.com/abpnews/
Twitter: https://twitter.com/abpnews 🔴Watch ABP News Live 24/7 https://www.youtube.com/watch?v=nyd-xznCpJc

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here