#HindiNews #ABPNews #LatestNews
हनुमान चालीसा विवाद को लेकर MNS प्रमुख राज ठाकरे की मुश्किलें बढ़ गई है. मुंबई पुलिस ने राज ठाकरे को नोटिस भेजा है. धारा 149 के तहत नोटिस भेजा गया है. राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने समर्थकों से आज जहां भी लाउडस्पीकर पर अजान बजेगी वहां हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) पाठ करने का निर्देश दिया था. जिसके बाद पुलिस ने राज ठाकरे को नोटिस भेजा है. एमएनएस के 300 कार्यकर्ताओं को भी नोटिस भेजा है.
शिवाजी पार्क पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि एहतियात के तौर पर यह नोटिस जारी किया गया है. राज ठाकरे द्वारा एक खुला पत्र जारी करने के बाद यह कदम उठाया गया है. पत्र में मनसे प्रमुख ने लोगों से आग्रह किया है कि वे बुधवार को जहां भी लाउडस्पीकर पर ‘अजान’ सुनें वे वहां लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा बजायें. पत्र में उन्होंने लोगों से अजान की आवाज सुनने पर 100 नंबर डायल कर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने को भी कहा है.
राज ठाकरे समेत 300 से अधिक लोगों को नोटिस
पुलिस ने मध्य मुंबई क्षेत्र के कई मनसे नेताओं सहित 300 से अधिक लोगों को सीआरपीसी (दंड प्रक्रिया संहिता) की कई धाराओं के तहत एहतियाती नोटिस जारी किया है. उन्होंने कहा कि राज ठाकरे का आवास शिवाजी पार्क पुलिस थाने की सीमा के अंतर्गत आता है और उसके मुताबिक स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने उन्हें नोटिस जारी किया है.
अधिकारी ने कहा कि MNS प्रमुख की मस्जिदों से लाउडस्पीकर (Loudspeaker) हटाने की मांग के मद्देनजर शहर की पुलिस सतर्क है. संज्ञेय अपराधों को रोकने के लिए सीआरपीसी की धारा 149 के तहत नोटिस जारी किये जाते हैं. संज्ञेय अपराध वे होते हैं, जिनमें पुलिस बिना वारंट के किसी को गिरफ्तार कर सकती है.





























