#RussiaUkraineConflict #Worldwar3 #WWIII #Putin रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की तरफ से हमले के आदेश के बाद यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई जगहों पर जोरदार मिसाइल से हमले किए गए. रूस की सेना गुरुवार को यूक्रेन के अंदर घुस गई और अंतरराष्ट्रीय हिदायतों के बावजूद लगातार वहां के एयरबेस और अन्य महत्वपूर्ण ठिकनों को निशाना बनाया जा रहा है. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की इस मुद्दे पर दूसरी बार आपात बैठक बुलाई गई. भारत की तरफ से यूएनएससी में शांति की अपील की गई. यूक्रेन की सीमा रक्षा एजेंसी ने कहा कि रूस की सेना ने पड़ोसी बेलारूस से देश पर हमला किया है. एजेंसी ने कहा कि रूसी सैनिकों ने बेलारूस से तोपों से गोले दागे. यूक्रेन के सैनिक भी जवाबी गोलीबारी कर रहे हैं. रूस की सेना ने कहा है कि उसने यूक्रेन के हवाई अड्डों और अन्य सैन्य संपत्तियों को निशाना बनाया है, आबादी वाले क्षेत्रों को लक्षित नहीं किया गया.
क्या होगा अमेरिका-NATO का कदम?
ऐसे में सवाल उठता है कि अब अमेरिका और नाटो का अगला कदम क्या होगा? इस बारे में एबीपी न्यूज़ के डिजिटल टीम से बात करते हुए रक्षा विशेषज्ञ कमर आगा ने बताया कि इस वक्त स्थिति वाकई काफी गंभीर पैदा हो चुकी है. रूस के हमले ने विकट परिस्थिति दुनिया के सामने खड़ी कर दी है. उन्होंने कहा कि अब अमेरिका और नाटो का क्या कदम होगा ये शाम तक साफ हो पाएगा. जबकि, विदेश मामलों के जानकार कमर आगा बताते हैं कि रूस-यूक्रेन के बीच की लड़ाई में अमेरिया या फिर नाटो शायद ही कूदे.
🔴Watch ABP News Live 24/7: https://www.youtube.com/watch?v=nyd-xznCpJc 🔴Watch ABP News Live 24/7 https://www.youtube.com/watch?v=nyd-xznCpJc





































