गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath temple) की सुरक्षा में तैनात पीएसी के दो जवानों पर संदिग्‍ध ने धारदार हथियार से हमला कर दिया. अल्‍लाह-हू-अकबर का नारा लगाते हुए संदिग्‍ध मंदिर परिसर के अंदर भी घुस गया. इसके पहले उसने एक जवान की एसएलआर को छीनने का भी प्रयास किया. पुलिस के जवानों ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. संदिग्‍ध के पास बरामद बैग से दाव, लैपटाप, पैन कार्ड और मुंबई की फ्लाइट का टिकट बरामद किया गया है. आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है. पुलिस और जांच एजेंसियां टेरर एंगल सहित कई पहलुओं पर पूछताछ कर रही हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here