#बैंकऑफ़बड़ौदा #राष्ट्रभाषासम्मान के तहत् लेखकों और अनुवादकों के सम्मान व पुरस्कार के लिए पांच सदस्यीय निर्णायक मंडली का गठन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रसिद्ध लेखिका और अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार विजेता गीतांजलि श्री ने की। निर्णायक मंडल के अन्य चार सदस्यों में प्रसिद्ध साहित्यकार व साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता श्री अरुण कमल, शिक्षाविद् और फूड क्रिटिक श्री पुष्पेश पंत, प्रसिद्ध साहित्यकार और साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता अनामिका और युवा कथाकार व अनुवादक श्री प्रभात रंजन शामिल रहे।

बैंक ऑफ़ बड़ौदा राष्ट्रभाषा सम्मान-2023 के विजेता की घोषणा बैंक ऑफ़ बड़ौदा द्वारा 11 जून, 2023 को दिल्ली में आयोजित बैंक ऑफ़ बड़ौदा राष्ट्रभाषा सम्मान समारोह के दौरान की गई। विजेता लेखक एवं अनुवादक को बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here