#sanjaysingh #aapmpsanjaysingh #sanjaysinghbail #sanjaysinghrelease #aap #delhiliquorpolicyscam #delhiliquorpolicyscamcase
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह बुधवार (3 अप्रैल) को तिहाड़ जेल से रिहा हो गए. जेल से बाहर आने के बाद संजय सिंह ने अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की. उन्होंने सुनीता के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया. इसके बाद राज्यसभा सांसद आम आदमी पार्टी के दफ्तर पहुंचे. वहां उन्होंने AAP कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.
संजय सिंह ने मंच से पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि अगर मोहाली का कोई दरोगा जांच का समन लेकर पीएम मोदी या अमित शाह के घर पहुंचेंगे तो वो क्या करेंगे?
संजय सिंह ने कहा, “क्या कह रहे हैं भाजपाई? भाजपाई कह रहे हैं कि केजरीवाल इस्तीफा क्यों नहीं देते? ये केजरीवाल का इस्तीफा नहीं मांग रहे हैं, ये कह रहे हैं कि केजरीवाल 2 करोड़ जनता का मुफ्त पानी क्यों नहीं बंद करते, मुफ्त बिजली क्यों नहीं बंद करते, मोहल्ला क्लिनिक क्यों नहीं बंद करते?… “





























