बात हो रही है New Driving License Rules 2024 की जो आने वाली 1 जून से प्रभावी होंगे. ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट के लिए अब आपको RTO ऑफिस जाने की जरूरत नहीं होगी. बोले तो लाइसेंसी ड्राइवर बनने का सफर थोड़ा आसान हो सकता है. लेकिन RTO नहीं जाना होगा तो फिर कहां जाना होगा.

निजी संस्थानों में
1 जून से आप सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विशेष निजी संस्थानों या ड्राइविंग स्कूल में भी ड्राइविंग टेस्ट (Driving licence Test) दे सकते हैं. मतलब अगर आप ड्राइविंग लाइसेंस लेने के बारे में सोच रहे हैं लेकिन RTO में टेस्ट देने से घबराते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. इसका मतलब ये नहीं कि RTO से काम नहीं होगा. एकदम होगा, पहले जैसे होगा बस ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट के लिए आपके पास एक अलग ऑप्शन होगा. Light Motor Vehicles (LMV) के लिए आपको 4 हफ्ते के अंदर 29 घंटे की ट्रेनिंग लेना होगी. इसमें 8 घंटे का किताबी ज्ञान और 21 घंटे का प्रेक्टिकल होना जरूरी होगा. Heavy Motor Vehicles (HMV) के लिए 6 हफ्ते के अंदर 38 घंटे की ट्रेनिंग जरूरी होगी. 31 घंटे का प्रेक्टिकल और 8 घंटे का कागज पत्री.

बात करें फीस की तो लर्निंग लाइसेंस के लिए 150 रुपये और इसके टेस्ट के लिए 50 रुपये का भुगतान करना होगा. फाइनल टेस्ट के लिए 300 रुपये लगेंगे जो पास नहीं होने तक हर बार देने पड़ेंगे. सब कुछ सही रहा तो फिर कार्ड के लिए अलग से 200 रुपये देने होंगे. लाइसेंस रीन्यू करवाना है तो फीस 200 रुपये है. बता दें कि ड्राइविंग लाइसेंस मिलने की तारीख से 20 साल तक वैलिड होता है. आपको अपने लाइसेंस को 40 साल की उम्र के बाद 10 साल और फिर 5 साल बाद अपडेट भी कराना होता है.

ऑप्शन दोनों आपके पास. आगे आपकी मर्जी.

एक बहुत जरूरी बात: 18 साल से कम उम्र पर गाड़ी चलाने पर लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा और 25 साल तक नया लाइसेंस नहीं मिलेगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here