लाउडस्पीकर विवाद के बीच विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल (Bajrang Dal) के सदस्यों ने पुणे में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की. मनसे नेता अजय शिंदे ने कहा कि मनसे प्रमुख राज ठाकरे (Raj Thackeray) के एजेंडे का समर्थन करने के लिए विभिन्न हिंदू संगठन सामने आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि बजरंग दल और विहिप ने 3 मई को राज्यव्यापी महाआरती में भाग लेने पर सहमति जताई है. यह राज ठाकरे की 1 मई को औरंगाबाद में होने वाली बहुप्रतीक्षित रैली और सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक से पहले तय हुआ है.





























