mahila divas pm modi news
Women’s Day Special: जानिए BoB के महिला शक्ति सेविंग अकाउंट के बारे में, जहां सस्ते लोन समेत मुफ्त हैं ये 8 सुविधाएं
Women’s Day Special जानिए महिला शक्ति सेविंग अकाउंट के बारे में, फ्री हैं ये 8 सुविधाएं pm modi news
नई दिल्ली. अगर आप इस अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International women’s Day 2021) पर मां, वाइफ, बेटी, बहन या किसी महिला मित्र को कुछ गिफ्ट करने की सोच रहे हैं तो आप उनके लिए बैंक ऑफ बड़ौदा का महिला शक्ति सेविंग अकाउंट खुलवा सकते हैं. यह तोहफा हमेशा के लिए यादगार बन सकता है. बता दें कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of baroda- BOB) ने महिला कस्टमर के लिए स्पेशल ऑफर पेश कर रहा है. बैंक के इस खाते का नाम बैंक ऑफ बड़ौदा महिला शक्ति सेविंग अकाउंट (Bank of baroda mahila shakti account) है. BoB की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, महिला ग्राहक अगर महिला शक्ति सेविंग अकाउंट खुलवाती हैं, तो उन्हें खाता खुलवाने के समय प्लेटिनम कार्ड के साथ 2 लाख रुपये के पर्सनल इंश्योरेंस का भी लाभ दिया जाता है. बैंक अपने महिला कस्टमर्स से इस अकाउंट को ओपन कराने पर बाद में लिए गए पर्सनल लोन पर कोई प्रोसेसिंग चार्ज नहीं लेता है.





























