उत्तराखंड सरकार ने केदारनाथ से सोनप्रयाग के बीच दुनिया की सबसे ज्यादा ऊंचाई पर ऐसी ही रोपवे ट्रॉली बनाने के प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी है। इसके बाद केदारनाथ से सोनप्रयाग जाने का रास्ता जो पहले 8 से 12 घंटे में पूरा होता था वो अब 25 मिनट से भी कम में पूरा हो सकेगा।
































