आज DNA में सबसे पहले हम, आपको दिखाएंगे, कैसे तालिबान ने पाकिस्तान में अपने दुश्मनों को चुन-चुनकर मारना शुरू कर दिया है। इस्लामाबाद की धमकियों का जवाब..अफगानिस्तान जुबान से दे रहा है और तहरीक-ए-तालिबान हथियार से। तालिबान का नया नारा है..पूरा पाकिस्तान हमारा है। आज आपको पता चलेगा, कि पाकिस्तान और तालिबान में किस शर्त पर बात बिगड़ी? तालिबान की वो कौन सी शर्त थी..जिसे सुनकर पाकिस्तान, बीच बैठक से भाग खड़ा हुआ। आज आप ये भी जानेंगे, कि अगर दोनों मुल्कों में आधिकारिक तौर पर जंग छिड़ी तो दुनिया के कौन-कौन से देश किसके साथ खड़े होंगे? देखिए, तालिबान ने कुछ समय पहले पाकिस्तान को एक चेतावनी दी थी..उसने कहा था कि वो सिर्फ वार्ता का सम्मान करके चुप बैठा है। अगर वार्ता सफल नहीं रही तो उसके बाद पाकिस्तान की हिमाकत का करारा जवाब दिया जाएगा। वहां कब्जे की मुहिम शुरू हो जाएगी । वार्ता नाकाम होते ही इस चेतावनी पर तालिबान ने अमल करना शुरू कर दिया है।तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान ने पाकिस्तान के साउथ वजीरिस्तान के वाना शहर पर कब्जा कर लिया है और अब वहां पर टीटीपी के लड़ाके बिना किसी रोक टोक के पेट्रोलिंग कर रहे हैं । मुनीर फौज की हिम्मत इनका सामना करने तक की नहीं है । पाकिस्तान की सेना टीटीपी से इतनी डरी हुई है कि अफगानिस्तान से कह रही है कि पाकिस्तान की सुरक्षा को आप सुनिश्चित कीजिए । सोचिए, ये हालत परमाणु बम रखने वाले मुल्क की है । आज आपको पाकिस्तान के बुजदिल सुरक्षा बलों में डर की बड़ी वजह भी समझनी चाहिए।पाकिस्तान की सेना इसलिए टीटीपी और अफगान तालिबान से डरी है क्योंकि अब ये गुट डायरेक्ट पाकिस्तान सरकार के लिए काम करने वालों को टारगेट कर रहा है ।
#dnawithrahulsinha #zeenews #ttp #pakistanafghanistanwar
About Channel:
ज़ी न्यूज़ देश का सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल है। जो 24 घंटे लगातार भारत और दुनिया से जुड़ी हर ब्रेकिंग न्यूज़, नवीनतम समाचार, राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़ी खबरे आपके लिए लेकर आता है। इसलिए बने रहें ज़ी न्यूज़ के साथ और सब्सक्राइब करें |
Zee News is India’s most trusted Hindi News Channel with 24 hour coverage. Zee News covers Breaking news, Latest news, Politics, Entertainment and Sports from India & World.
————————————————————————————————————-
You can also visit our website at: http://zeenews.india.com/hindi
Download our mobile app: https://bit.ly/ZeeNewsApps
अब दिन की हर बड़ी ख़बर से रहें अपडेट, फॉलो करें ZEE News का WhatsApp चैनल: https://bit.ly/3ESf64y
Subscribe to our Youtube channel: https://www.youtube.com/c/zeenews/
Watch Live TV : https://youtube.com/live/TPcmrPrygDc
Like us on Facebook: https://www.facebook.com/ZeeNews/
Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/zeenews/?hl=en
Get latest updates on Telegram: https://t.me/s/zeenewshindi1



































