आज सबसे पहले हम अफगान तालिबान के पाकिस्तान से बदले की तैयारियों का विश्लेषण करेंगे। पाकिस्तान..जिसकी फितरत धोखा देने और पीठ पर छुरा घोंपने की है…उसने 24 घंटे पहले सीजफायर का उल्लंघन करके अफगानिस्तान पर हमला किया । इस हमले में 5 अफगानी नागरिकों की जान चली गई..पाकिस्तान ने ये हमला उस वक्त किया था जब तुर्किए के दबाव के बाद दोनों पक्ष समझौते के लिए इंस्ताबुल में आमने सामने बैठे हैं । और शांति समझौते के लिए वार्ता कर रहे हैं । यानि एक तरफ पाकिस्तान के हुक्मरान अफगानिस्तान से वार्ता के लिए गिड़गिड़ाते हैं । और जैसे ही वार्ता शुरू होती है मुनीर की आतंकी सेना अफगानिस्तान में हमला कर देती है । पाकिस्तान ने एक बार फिर से सीजफायर तोड़ा है और अब इस धोखे का बदला लेने की बारी अफगान तालिबान की है..जो पाकिस्तान से आर-पार वाली जंग लड़ने जा रहा है । आज आपको देखना चाहिए कि अफगानिस्तान में पाकिस्तान से बदले की तैयारियां किस तरह हो रही है? पाकिस्तान के हमले के बाद अफगान बॉर्डर और पाकिस्तान के अंदर तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान के कब्जे वाले इलाकों में क्या चल रहा है…और पाकिस्तान में घुसकर बदला लेने के लिए तालिबान ने अपनी किस एलीट फोर्स को एक्टिवेट कर दिया है । जिससे मुनीर की आतंकी सेना में घबराहट फैल गई है । आज आपको ये भी जानना चाहिए पाकिस्तान की आतंकी सेना का चीफ आसिम मुनीर अपनी जिस वायुसेना को अफगान तालिबान के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार समझता है…उसका कौन सा तोड़ अब अफगान तालिबान के पास आ गया है । और बांग्लादेश में किसने तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान से हाथ मिलाकर पाकिस्तान को सबसे बड़ा झटका दिया है। सबसे पहले आप अफगान तालिबान के अंदर पाकिस्तान से बदले के जुनून को समझिए..इसके लिए आपको अफगान तालिबान सरकार के आंतरिक मामलों के मंत्रालय के एक बड़े अधिकारी उस्ताद अली अनस के बयान को बहुत ध्यान से सुनना चाहिए । ​​​इससे आपको अफगानिस्तान में पाकिस्तान के खिलाफ नफरत का अंदाजा भी लग जाएगा।

#dnawithrahulsinha #pakistanafghanistanwar #zeenews #pakistannews #worldnewstoday

About Channel:
ज़ी न्यूज़ देश का सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल है। जो 24 घंटे लगातार भारत और दुनिया से जुड़ी हर ब्रेकिंग न्यूज़, नवीनतम समाचार, राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़ी खबरे आपके लिए लेकर आता है। इसलिए बने रहें ज़ी न्यूज़ के साथ और सब्सक्राइब करें |

Zee News is India’s most trusted Hindi News Channel with 24 hour coverage. Zee News covers Breaking news, Latest news, Politics, Entertainment and Sports from India & World.
————————————————————————————————————-
You can also visit our website at: http://zeenews.india.com/hindi

Download our mobile app: https://bit.ly/ZeeNewsApps

अब दिन की हर बड़ी ख़बर से रहें अपडेट, फॉलो करें ZEE News का WhatsApp चैनल: https://bit.ly/3ESf64y

Subscribe to our Youtube channel: https://www.youtube.com/c/zeenews/

Watch Live TV : https://youtube.com/live/TPcmrPrygDc

Like us on Facebook: https://www.facebook.com/ZeeNews/

Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/zeenews/?hl=en

Get latest updates on Telegram: https://t.me/s/zeenewshindi1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here