हथियार खरीद प्रतियोगिता किस तरह चल रही है, इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि इसमें कंगाल पाकिस्तान भी शामिल है। जिस मुल्क की अवाम अन्न-अन्न के लिए मोहताज है, वहां की सरकार ने इसी साल अपना रक्षा बजट 20 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है। 700 अरब रुपये से वो सिर्फ हथियार खरीदेगा। अन्न छोड़कर हथियार खरीदने के पीछे की दलील ये है कि पाकिस्तान का हिंदुस्तान और अफगानिस्तान दोनों देशों से बहुत अधिक तनाव है। हालांकि इस अंतरराष्ट्रीय तनाव के बीच पाकिस्तान में एक पावर-वॉर भी चल रही है। ये शीत-युद्ध जैसा है, जिसमें शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर आमने-सामने हैं। जो शहबाज कुछ हफ्तों पहले तक मुनीर के सामने दंडवत थे। उन्होंने अपने आर्मी चीफ के अरमानों को बीच मझधार में अटका दिया है। पाकिस्तान का अघोषित खलीफा बनने के लिए मुनीर ने शहबाज पर दबाव डालकर संवैधानिक रास्ता तैयार कर लिया था। मगर शहबाज उसे गच्चा देकर विलायत चले गए। तीन दिन से मुनीर टकटकी लगाए बैठा हुआ है। पोस्टमैन का इंतजार कर रहा है। लेकिन ऑफर लेटर डिलिवर ही नहीं हो पा रहा है। डिलिवर होना तो छोड़िए फाइल पर सिग्नेचर करने के लिए शहबाज पाकिस्तान ही नहीं लौट रहे हैं। एक और विशेष बात ये है कि शहबाज ऐसे वक्त में मुनीर को छोड़कर गए हैं, जब पाकिस्तान का फील्ड मार्शल कई मोर्चे पर घिरा हुआ है।
#dnawithrahulsinha #pakistannews #zeenews
About Channel:
ज़ी न्यूज़ देश का सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल है। जो 24 घंटे लगातार भारत और दुनिया से जुड़ी हर ब्रेकिंग न्यूज़, नवीनतम समाचार, राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़ी खबरे आपके लिए लेकर आता है। इसलिए बने रहें ज़ी न्यूज़ के साथ और सब्सक्राइब करें |
Zee News is India’s most trusted Hindi News Channel with 24 hour coverage. Zee News covers Breaking news, Latest news, Politics, Entertainment and Sports from India & World.
————————————————————————————————————-
You can also visit our website at: http://zeenews.india.com/hindi
Download our mobile app: https://bit.ly/ZeeNewsApps
अब दिन की हर बड़ी ख़बर से रहें अपडेट, फॉलो करें ZEE News का WhatsApp चैनल: https://bit.ly/3ESf64y
Subscribe to our Youtube channel: https://www.youtube.com/c/zeenews/
Watch Live TV : https://youtube.com/live/TPcmrPrygDc
Like us on Facebook: https://www.facebook.com/ZeeNews/
Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/zeenews/?hl=en
Get latest updates on Telegram: https://t.me/s/zeenewshindi1





























