मित्रों, आज 6 दिसंबर है। 33 वर्ष पहले आज ही के दिन अयोध्या की श्रीराम जन्मभूमि पर एक विवादित ढांचे को गिराया गया। और आज ही के दिन..अयोध्या से ठीक 868 किलोमीटर दूर..पश्चिम बंगाल के बेलडांगा में जानबूझकर..पूरी तैयारी के साथ बाबरी मस्जिद की नींव रखी गई। TMC से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने जिस तरह बाबरी मस्जिद का शिलान्यास किया, उसे देखकर कहा जा रहा है कि हुमायूं मस्जिद बना रहे हैं या मॉल बना रहे हैं? इस सवाल को आगे हम आपके लिए डिकोड करेंगे..लेकिन उससे पहले आपको ये समझना पड़ेगा..कि मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में आज जो कुछ भी हुआ है..वो कोई साधारण घटना नहीं है। आज लाखों लोगों की जो भीड़..देश में बाबरी मस्जिद का निर्माण करने के लिए बेलडांगा में जुटी..आपको उन लोगों के दिमाग में भरे वैचारिक उन्माद के बारे में जानना चाहिए…क्योंकि अयोध्या में बाबरी ढांचा गिरने के 33 साल बाद आज पहली बार खुलकर कहा गया कि, अब देश के हर हिस्से में बाबरी होनी चाहिए। तो क्या, अब भारत के हर शहर में बाबरी बनाई जाएगी? आज आपको समझना चाहिए…देश में रहने वाले इन लोगों का दिल…विदेशी आक्रमणकारी बाबर के लिए क्यों जोर जोर से धड़क रहा है? हुमायूं कबीर ने नई बाबरी की जो चिंगारी लगाई है…क्या वो पूरे देश में आग की तरह फैलने वाली है? आखिरकार बेलडांगा में आज ऐसा क्या हुआ..जिससे कट्टरपंथियों का आत्मविश्वास सर चढ़कर बोल रहा है और क्यों नई बाबरी की नींव रखे जाने के बाद हमारे देश की सरकार के लिए अब गंभीरता से सोचने का वक्त आ गया है । आज का DNA आपको इसलिए देखना चाहिए..क्योंकि आज हम, बाबरी बनाने आए शेखों का DNA टेस्ट करेंगे। हुमायूं कबीर के मंच पर शेख के लिबास में 2 शख्स दिखे।
दावा किया गया, कि ये शेख खासतौर पर सऊदी से हुमायूं की बाबरी बनाने आए हैं।
मित्रों, बाबरी के मंच पर हुमायूं का कार्यक्रम खत्म होने के बाद से उन शेखों का कोई पता नहीं चला रहा है। आखिर वो अरब वाले शेख थे या हुमायूं कबीर के बहुरू पिये? इसकी पड़ताल भी आज हमने की है। आज आपको ये भी पता चलेगा, कि हुमायूं को बाबरी के नाम पर आज पहले दिन कितनी धनराशि मिली यानी कितने रुपये चंदे के नाम पर मिले?
आज आपको ये भी पता चलेगा, कि क्या बाबरी ने हुमायूं कबीर को अब देश का सबसे बड़ा मुस्लिम नेता बना दिया है? क्या ओवैसी जैसे मुसलमानों के स्वघोषित ठेकेदार अब बहुत पीछे छूट चुके हैं?

Friends, today is December 6th. 33 years ago, on this day, a disputed structure was demolished at the Shri Ram Janmabhoomi in Ayodhya. And on this very day, exactly 868 kilometers from Ayodhya, in Beldanga, West Bengal, the foundation stone of the Babri Masjid was deliberately laid with full preparation. The manner in which suspended TMC MLA Humayun Kabir laid the foundation stone for the Babri Masjid has led to speculation that Humayun was building a mosque or a mall. We will decode this question for you later. But before that, you must understand that what happened today in Beldanga, Murshidabad district, is no ordinary incident. The crowd of millions of people gathered in Beldanga today to demand the construction of a Babri Masjid in the country. You should understand the ideological frenzy that is raging in their minds. Because, 33 years after the demolition of the Babri structure in Ayodhya, today, for the first time, it was openly stated that there should be a Babri in every part of the country. So, will Babaris be built in every city in India? Today, you must understand why the hearts of these people living in this country are beating so hard for the foreign invader Babur. Will the spark of a new Babri, lit by Humayun Kabir, spread like wildfire across the country? After all, what happened in Beldanga today that has given the fundamentalists such confidence and why, after the foundation of a new Babri has been laid, it is time for our country’s government to think seriously.

#babrimasjid #humayunkabir #dna

About Channel:

ज़ी न्यूज़ देश का सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल है। जो 24 घंटे लगातार भारत और दुनिया से जुड़ी हर ब्रेकिंग न्यूज़, नवीनतम समाचार, राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़ी खबरे आपके लिए लेकर आता है। इसलिए बने रहें ज़ी न्यूज़ के साथ और सब्सक्राइब करें |

Zee News is India’s most trusted Hindi News Channel with 24 hour coverage. Zee News covers Breaking news, Latest news, Politics, Entertainment and Sports from India & World.
————————————————————————————————————-
You can also visit our website at: http://zeenews.india.com/hindi

Download our mobile app: https://bit.ly/ZeeNewsApps

अब दिन की हर बड़ी ख़बर से रहें अपडेट, फॉलो करें ZEE News का WhatsApp चैनल: https://bit.ly/3ESf64y

Subscribe to our Youtube channel: https://www.youtube.com/c/zeenews/

Watch Live TV : https://youtube.com/live/TPcmrPrygDc

Like us on Facebook: https://www.facebook.com/ZeeNews/

Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/zeenews/?hl=en

Get latest updates on Telegram: https://t.me/s/zeenewshindi1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here