DNA मित्रों…ट्रंप ने अपना मकसद हासिल कर लिया है । वेनेजुएला से निकोलस मादुरो को सरेआम गिरफ्तार ट्रंप ने ये भी बता दिया है कि आज भी दुनिया में अमेरिकी पावर का डंका बजता है । ट्रंप का मिशन पूरा हुआ लेकिन एक सवाल छोड़ गया । सवाल ये कि आखिर अमेरिकी हमले का वेनेजुएला से प्रतिरोध क्यों नहीं हुआ । इस सवाल के उठने की वजह समझने के लिए आपको मादुरो के तख्तापलट से जुड़ी कुछ तस्वीरें बेहद गौर से देखनी चाहिए । ये वीडियो वेनेजुएला की राजधानी काराकस समेत उसके दो और शहरों पर अमेरिकी वायुसेना के हमलों के हैं । इन तस्वीरों को अगर आप गौर से देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि हमलों के दौरान अमेरिकी विमान और हेलीकॉप्टर काफी कम ऊंचाई पर उड़ रहे थे । कुछ तस्वीरों को देखकर तो लगता है मानों अमेरिकी एयरक्राफ्ट जमीन से सिर्फ 200 या 250 फीट ही ऊपर उड़ रहे थे । इतनी कम ऊंचाई पर कोई भी जेट या हेलीकॉप्टर बेहद आसानी से हवाई रक्षा प्रणाली यानी एयर डिफेंस सिस्टम का शिकार बन सकता है लेकिन वेनेजुएला में ऐसा नहीं हुआ । वेनेजुएला के एयर डिफेंस ने अमेरिकी वायुसेना का रत्ती भर मुकाबला नहीं किया । अगर ये हमला भूटान या आयरलैंड जैसे किसी देश पर हुआ होता तो बात समझ में आती । इन देशों के पास सेना तो है लेकिन हवाई रक्षा प्रणाली नहीं है । वेनेजुएला के मामले में ऐसा नहीं है । वेनेजुएला का एयर डिफेंस सिस्टम किस स्तर का है । ये भी आपको गौर से देखना चाहिए…
#dnawithrahulsinha #zeenews #usavenezuelaconflict
About Channel:
ज़ी न्यूज़ देश का सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल है। जो 24 घंटे लगातार भारत और दुनिया से जुड़ी हर ब्रेकिंग न्यूज़, नवीनतम समाचार, राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़ी खबरे आपके लिए लेकर आता है। इसलिए बने रहें ज़ी न्यूज़ के साथ और सब्सक्राइब करें |
Zee News is India’s most trusted Hindi News Channel with 24 hour coverage. Zee News covers Breaking news, Latest news, Politics, Entertainment and Sports from India & World.
————————————————————————————————————-
You can also visit our website at: http://zeenews.india.com/hindi
Download our mobile app: https://bit.ly/ZeeNewsApps
अब दिन की हर बड़ी ख़बर से रहें अपडेट, फॉलो करें ZEE News का WhatsApp चैनल: https://bit.ly/3ESf64y
Subscribe to our Youtube channel: https://www.youtube.com/c/zeenews/
Watch Live TV : https://youtube.com/live/TPcmrPrygDc
Like us on Facebook: https://www.facebook.com/ZeeNews/
Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/zeenews/?hl=en
Get latest updates on Telegram: https://t.me/s/zeenewshindi1





























