दुनिया में एक और टकराव की दहशत बढ़ती जा रही है । टकराव की ये संभावना जुड़ी है अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से । कहा जा रहा है कि ट्रंप और पुतिन दोनों परमाणु शक्ति के इस्तेमाल की तरफ बढ़ रहे हैं । ऐसी आशंका जाहिर करने की वजह है अमेरिका और रूस की परमाणु संधि को लेकर ट्रंप का एक बड़ा बयान । एक अखबार को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा है…मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता कि अमेरिका और रूस के बीच START संधि की मियाद खत्म हो रही है । मुझे लगता है कि हम और रूस इससे बेहतर समझौता कर सकते हैं लेकिन इस नई प्रस्तावित संधि में चीन जैसे देशों को भी शामिल करना होगा ताकि पूरी दुनिया में एटमी ताकत की सीमा तय की जा सके । मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। परमाणु संधि को लेकर ये शब्द इस्तेमाल करके ट्रंप ने संकेत दे दिया है कि रूस के साथ की गई परमाणु संधि को लेकर वो गंभीर नहीं हैं और शायद ट्रंप इस संधि को जड़ से खत्म करना चाहते हैं । अब हम आपको इस संधि से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं ताकि आप समझ सकें कि ट्रंप और पुतिन ने अगर संधि को खारिज किया तो इससे कितना बड़ा खतरा पैदा हो सकता है।
#dnawithrahulsinha #iranprotest #zeenews #worldnews
About Channel:
ज़ी न्यूज़ देश का सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल है। जो 24 घंटे लगातार भारत और दुनिया से जुड़ी हर ब्रेकिंग न्यूज़, नवीनतम समाचार, राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़ी खबरे आपके लिए लेकर आता है। इसलिए बने रहें ज़ी न्यूज़ के साथ और सब्सक्राइब करें |
Zee News is India’s most trusted Hindi News Channel with 24 hour coverage. Zee News covers Breaking news, Latest news, Politics, Entertainment and Sports from India & World.
————————————————————————————————————-
You can also visit our website at: http://zeenews.india.com/hindi
Download our mobile app: https://bit.ly/ZeeNewsApps
अब दिन की हर बड़ी ख़बर से रहें अपडेट, फॉलो करें ZEE News का WhatsApp चैनल: https://bit.ly/3ESf64y
Subscribe to our Youtube channel: https://www.youtube.com/c/zeenews/
Watch Live TV : https://youtube.com/live/TPcmrPrygDc
Like us on Facebook: https://www.facebook.com/ZeeNews/
Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/zeenews/?hl=en
Get latest updates on Telegram: https://t.me/s/zeenewshindi1





























