मित्रों आज हम सबसे पहले दुनिया में पावर शिफ्टिंग का विश्लेषण करेंगे..जिसे सभी भारतवासियों को बहुत ध्यान से देखना चाहिए । क्योंकि हमारा आज का डीएनए विशेषांक आप सभी के काम आ सकता है । मित्रों, आज आपको जानना चाहिए, कि पूरी दुनिया में जो कुछ हो रहा है..अमेरिका..रूस…यूरोप…चीन और ईरान जैसे देशों में जो घटनाएं हो रही हैं..उसका असर आप पर कैसे पड़ने वाला है। दुनिया में पावर शिफ्टिंग की इस प्रक्रिया में आगे क्या क्या होने वाला है । और एक एक घटना किस तरह सीधे आपके जीवन को प्रभावित करेगी । मित्रों…आज आपको समझना चाहिए…दुनिया में पावर शिफ्टिंग की प्रक्रिया में जो दोस्त थे वो कैसे दुश्मन बनते जा रहे हैं । दुनिया के सबसे बड़े सैन्य गठबंधन नेटो में दरार क्यों पड़ गई है । और कल तक जो अमेरिका..यूरोप का रखवाला बन रहा था । आज वही अमेरिका..यूरोपीय देशों को खतरा क्यों लग रहा है । आज आपको ये भी जानना चाहिए जिस रूस को यूरोप सबसे बड़ा दुश्मन समझता था । आज इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों उसी रूस से बातचीत की नसीहत क्यों दे रहे है। मित्रों… पावर शिफ्टिंग की इस प्रक्रिया में अमेरिका…रूस को धमका रहा है । और चीन…अमेरिका को धमकी दे रहा है । मिडिल ईस्ट में एक खलीफा दूसरे खलीफा का दुश्मन बन गया है। और कट्टर मुस्लिम देश…अपने कट्टर दुश्मन इज़रायल की मदद करने वाले कदम उठा रहे है । और दुनिया में हो रही ये सारी घटनाएं आपके लिए सिर्फ खबर नहीं है…ये सीधे आपके घर पर असर डालने वाली घटनाएं हैं । आज हमारे इस विशेषांक को ध्यान से देखना आपके लिए इसलिए भी जरूरी है..क्योंकि इसे देखकर…इस पावर शिफ्टिंग के असर को समझकर….भारत के निम्न मध्यम वर्ग और उच्च वर्ग दोनों को भविष्य की योजनाएं बनानी होंगी।
#dnawithrahulsinha #zeenews #nato #trump #putin
About Channel:
ज़ी न्यूज़ देश का सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल है। जो 24 घंटे लगातार भारत और दुनिया से जुड़ी हर ब्रेकिंग न्यूज़, नवीनतम समाचार, राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़ी खबरे आपके लिए लेकर आता है। इसलिए बने रहें ज़ी न्यूज़ के साथ और सब्सक्राइब करें |
Zee News is India’s most trusted Hindi News Channel with 24 hour coverage. Zee News covers Breaking news, Latest news, Politics, Entertainment and Sports from India & World.
————————————————————————————————————-
You can also visit our website at: http://zeenews.india.com/hindi
Download our mobile app: https://bit.ly/ZeeNewsApps
अब दिन की हर बड़ी ख़बर से रहें अपडेट, फॉलो करें ZEE News का WhatsApp चैनल: https://bit.ly/3ESf64y
Subscribe to our Youtube channel: https://www.youtube.com/c/zeenews/
Watch Live TV : https://youtube.com/live/TPcmrPrygDc
Like us on Facebook: https://www.facebook.com/ZeeNews/
Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/zeenews/?hl=en
Get latest updates on Telegram: https://t.me/s/zeenewshindi1
































