महंगी गाड़ियों..प्राइवेट जेट, पैसा
बेंगलुरु के अरबपति ने खुदकुशी क्यों की?
हर किसी की नज़र कल के बजट पर है। हर कोई देश के साथ-साथ अपनी व्यक्तिगत अर्थव्यस्था मजबूत होते देखना चाहता है। यही सच्चाई है। इसी लाभ के लिए सोने का वैश्विक खेल भी हो रहा है। मित्रो महान दार्शनिक अरस्तु ने कहा था कि ‘धन अर्जन का भी एक उद्देश्य और सीमा होनी चाहिए,असीम धन-संग्रह जीवन का लक्ष्य नहीं हो सकता।’ लेकिन ये सच्चाई लोग स्वीकार नहीं कर पाते हैं। कुछ लोग अत्यधिक धन उपार्जन को ही अंतिम लक्ष्य बना लेते हैं। कभी-कभी इसका अंत कितना दर्दनाक होता है, उससे जुड़ी हुई ख़बर बेंगलुरू से आई है। जहां एक खरबपति कारोबारी चिरियनकांडथ जोसेफ रॉय ने खुदकुशी कर ली है। सीजे रॉय की संपत्ति 9 हजार करोड़ रूपये थी। उनके पास दुनिया की महंगी गाड़ियों का कलेक्शन था। वो प्राइवेट जेट के मालिक थे। उनके पास वो सबकुछ था जो एक अमीर आदमी के पास होता है और उनके ऊपर एक रुपये का कर्ज भी नहीं था। सीजे रॉय एक जिंदादिल इंसान थे और जिंदगी को खुलकर जीते थे फिर भी उन्होंने आत्महत्या कर ली। सवाल है कि उन्होंने ऐसा क्यों किया? आखिर कौन सा सच उन्हें परेशान कर रहा था? अपनी चमक-दमक वाली जिंदगी के पीछे वो क्या छिपाना चाहते थे? अब हम इन सवालों का जवाब जानना चाहेंगे और खरबपति की खुदकुशी का DNA टेस्ट करेंगे। मित्रो कॉन्फिडेंट ग्रुप के चेयरमैन सीजे रॉय का बेंगलुरू में बड़ा कारोबार है। सेंट्रल बेंगलुरु में रिचमंड सर्कल के पास कॉन्फिडेंट ग्रुप के ऑफिस में पिछले तीन दिनों से इनकम टैक्स विभाग की तलाशी चल रही थी। कल दोपहर 12 बजे फिर से इनकम टैक्स के अधिकारी पहुंचे। दोपहर 2 बजे सीजे रॉय अपने ऑफिस में आए। दोपहर ढाई बजे आयकर विभाग के अधिकारियों ने उनसे कुछ कागजातों पर सिग्नेचर करने के लिए कहा। दोपहर तीन बजे वो अपने केबिन में ये कहकर गए कि मां से बात करनी है। और फिर सवा तीन बजे के आसपास उन्होंने अपनी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। रॉय की सुसाइड के बाद आयकर अधिकारी रेड की प्रोसेस बीच में छोड़कर चले गए। कर्मचारियों ने रॉय को अस्पताल पुहंचाया। लेकिन तब तक उनकी जान चली गई थी..मित्रो बिजनेस टायकून सीजे रॉय ने अपने दम पर शून्य से शिखर तक सफर तय किया था। एक वक्त था जब उन्हें एक कार शो रूम से धक्के मारकर बाहर कर दिया गया था। तब वो सिर्फ 13 साल के थे। उन्हें सेल्समैन ने ये कहकर शो रूम से बाहर निकाल दिया था कि तुम क्या कार खरीदोगे? इस अपमान को उन्होंने अपनी प्रेरणा का स्रोत बनाया और फिर उन्होंने धन के साथ-साथ कार संग्रह को भी अपना लक्ष्य बना लिया।

#dnawithrahulsinha #itraid #zeenews

About Channel:
ज़ी न्यूज़ देश का सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल है। जो 24 घंटे लगातार भारत और दुनिया से जुड़ी हर ब्रेकिंग न्यूज़, नवीनतम समाचार, राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़ी खबरे आपके लिए लेकर आता है। इसलिए बने रहें ज़ी न्यूज़ के साथ और सब्सक्राइब करें |

Zee News is India’s most trusted Hindi News Channel with 24 hour coverage. Zee News covers Breaking news, Latest news, Politics, Entertainment and Sports from India & World.
————————————————————————————————————-
You can also visit our website at: http://zeenews.india.com/hindi

Download our mobile app: https://bit.ly/ZeeNewsApps

अब दिन की हर बड़ी ख़बर से रहें अपडेट, फॉलो करें ZEE News का WhatsApp चैनल: https://bit.ly/3ESf64y

Subscribe to our Youtube channel: https://www.youtube.com/c/zeenews/

Watch Live TV : https://youtube.com/live/TPcmrPrygDc

Like us on Facebook: https://www.facebook.com/ZeeNews/

Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/zeenews/?hl=en

Get latest updates on Telegram: https://t.me/s/zeenewshindi1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here