मित्रों ईसाई धर्म के सर्वोच्च धर्मुरुओं में से एक पोप फ्रांसिस ने कहा है भगवान हमेशा माफ करता है। इंसान कभी-कभी माफ करता है लेकिन प्रकृति कभी माफ नहीं करती है। अब हम आपके सामने प्रकृति के ऐसे ही भयानक रूप का विश्लेषण करने जा रहे हैं। यह विश्लेषण आपको बताएगा कि इस साल सर्दी की छुट्टियां नहीं होंगी बल्कि सर्दी खुद विंटर वेकेशन पर चली जाएगी। हमारे इस विश्लेषण को समझने के लिए आपको संयुक्त राष्ट्र की एक बेहद अहम रिपोर्ट देखनी चाहिए। यह रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र की संस्था डब्ल्यूएमओ ने बनाई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि इस बार अलनीनो इफेक्ट की समय सीमा बहुत बढ़ गई है। आमतौर पर अलनीनो सितंबर या अक्टूबर तक खत्म हो जाता है। लेकिन इस बार यह फरवरी 2027 तक चलेगा जो एशिया से ले ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका तक को प्रभावित करेगा। यानी अलनीनो से गर्मी का असर दिसंबर और जनवरी के महीने में रहेगा। इसी वजह से कहा जा रहा है कि इस बार सर्दियों में भी मौसम ज्यादा ठंडा नहीं रहेगा। अलनीनो नाम का यह शब्द आपने कई बार अखबारों में पढ़ा होगा, कई बार टीवी न्यूज़ पर सुना होगा। इसी वजह से पहले अलनीनो को समझना बहुत जरूरी है। अब हम आपको आसान भाषा में इस कुदरती कुदरती जो प्रक्रिया है उसको समझाने और जानकारी देने की कोशिश करते हैं। अलनीनो को आप कुछ यूं समझिए कि महासागर को बुखार आ जाता है।
Friends, Pope Francis, one of the supreme religious leaders of Christianity, has said that God always forgives and humans sometimes forgive, but nature never forgives. We are now going to analyze just such a terrifying manifestation of nature. This analysis will reveal that there won’t be a “winter vacation” this year; instead, winter itself will go on vacation. To understand this analysis, one must look at a crucial report by the United Nations—specifically, one prepared by the World Meteorological Organization (WMO). The report indicates that the duration of the El Niño effect has extended significantly this time. Typically, El Niño dissipates by September or October, but on this occasion, it is expected to persist until February 2027, affecting regions ranging from Asia to Australia and the Americas. This means the warming influence of El Niño will be felt even during the months of December and January; consequently, it is predicted that the weather will not be particularly cold this winter. You have likely encountered the term “El Niño” in newspapers or on television news; therefore, it is essential to first understand what it is. Let us try to explain this natural phenomenon to you in simple terms: think of El Niño as the ocean running a fever.
#zeenews #dnawithrahulsinha #dna #unitednations #weatheralert #weatherreport #worldmeteorologicalorganization
About Channel:
ज़ी न्यूज़ देश का सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल है। जो 24 घंटे लगातार भारत और दुनिया से जुड़ी हर ब्रेकिंग न्यूज़, नवीनतम समाचार, राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़ी खबरे आपके लिए लेकर आता है। इसलिए बने रहें ज़ी न्यूज़ के साथ और सब्सक्राइब करें |
Zee News is India’s most trusted Hindi News Channel with 24 hour coverage. Zee News covers Breaking news, Latest news, Politics, Entertainment and Sports from India & World.
————————————————————————————————————-
You can also visit our website at: http://zeenews.india.com/hindi
Download our mobile app: https://bit.ly/ZeeNewsApps
अब दिन की हर बड़ी ख़बर से रहें अपडेट, फॉलो करें ZEE News का WhatsApp चैनल: https://bit.ly/3ESf64y
Subscribe to our Youtube channel: https://www.youtube.com/c/zeenews/
Watch Live TV : https://youtube.com/live/TPcmrPrygDc
Like us on Facebook: https://www.facebook.com/ZeeNews/
Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/zeenews/?hl=en
Get latest updates on Telegram: https://t.me/s/zeenewshindi1





























