IRCTC टिकट और जेल
IRCTC मतलब देश में ऑनलाइन रेलवे टिकट बुक करने का पोर्टल. रोज लाखों-करोड़ों टिकटें इसी प्लेटफॉर्म से बुक होती हैं. अकाउंट बनाइये और ऐप से लेकर वेबसाइट पर मिनटों में टिकट बुक. इसी पोर्टल को लेकर अफवाह फैली कि अगर आप अपने अपने अकाउंट से दूसरों का या दूसरे सरनेम वालों का टिकट बुक करेंगे तो आपको जेल होगी.
बोले तो अगर अकाउंट फलाने जी का और उन्होंने ढिकाने जी की टिकट बुक की तो सीधे जेल. बताइए ये भी कोई बात हुई. वाकई में ये एक अफवाह निकली, लेकिन ये बात इतनी तेज रफ्तार से फैली की खुद IRCTC को पोस्ट करके सफाई देना पड़ी. IRCTC ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से पोस्ट किया.





































