ईरान में हिजाब न पहनने पर पुलिस हिरासत में महिला की मौत से बड़ा विवाद पैदा हो गया है। 22 वर्षीय महिला माहसा अमीनी की मौत के विरोध में ईरान में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन शुरू हो गया हैं। कई जगह इन प्रदर्शनों ने हिंसक रूप ले लिया है। ईरान के कुर्द क्षेत्र में सबसे ज्यादा विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।





























