केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई के खिलाफ अपना कड़ा विरोध जताते हुए पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) ने केरल में आज सुबह से शाम तक की हड़ताल का आह्वान किया है. इस दौरान भारी बवाल की खबर है. केरल से लेकर तमिलनाडु तक जमकर तोड़फोड़ की जा रही है, बताया जा रहा है कि तमिलनाडु में बीजेपी दफ्तर पर भी हमला किया गया है. कोच्चि में सरकारी बसों को निशाना बनाकर तोड़फोड़ की गई है. साथ ही, तिरुवनंतपुरम में भी तोड़फोड़ की खबरें सामने आ रही है.

PFI के कार्यकर्ताओं ने एनआईए की अगुवाई में कई एजेंसियों द्वारा अपने कार्यालयों, नेताओं के घरों और अन्य परिसर में छापेमारी के विरोध में केरल में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. पीएफआई पर देश में आतंकवादी गतिविधियों का कथित रूप से वित्तपोषण करने को लेकर ये छापेमारी की थी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here