मित्रों…डॉनल्ड ट्रंप ने ना सिर्फ अयातुल्ला खामेनेई जैसा रवैया अपना लिया है बल्कि उन्होंने खामेनेई के देश ईरान पर हमला करने का प्लान भी फिलहाल के लिए टाल दिया है । ट्रंप के इस फैसले से पूरी दुनिया हैरान है । ये डॉनल्ड ट्रंप ही थे जिन्होंने कुछ हफ्तों पहले वेनेजुएला के राष्ट्रपति को अगवा करा लिया था । आखिर वही ट्रंप हमला करने के फैसले से पीछे क्यों हटे । आज हम ट्रंप के इसी फैसले का विश्लेषण करने जा रहे हैं । इस विश्लेषण को समझने के लिए आपको सबसे पहले ईरान पर डॉनल्ड ट्रंप का बयान बेहद गौर से सुनना चाहिए ।मित्रों…आपको याद होगा आज से ठीक दो दिन पहले ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था । इस पोस्ट में ईरान के प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए ट्रंप ने लिखा था…आप आगे बढ़ो मदद जल्द पहुंचने वाली है । इस पोस्ट के बाद ट्रंप ने ये बयान भी दिया था कि अगर ईरान ने किसी प्रदर्शनकारी की हत्या की या उसे फांसी दी तो अमेरिका हमला करेगा । ट्रंप के इस बयान का ईरान पर कितना असर हुआ था । ये भी आपको बेहद गौर से देखना और समझना चाहिए । ट्रंप का बयान आते ही खामेनेई सरकार ने प्रदर्शनकारी इरफान सुल्तानी की फांसी की सजा टाल दी थी । इरफान सुल्तानी के बाद ईरान में 800 प्रदर्शनकारियों को भी सुप्रीम लीडर से माफी मिल गई है । यानी इन प्रदर्शनकारियों को भी फांसी नहीं दी जाएगी । इतना ही नहीं…खामेनेई सरकार के प्रतिनिधियों ने ट्रंप को ये आश्वासन भी दिया है कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सख्त बलप्रयोग नहीं किया जाएगा ।
#dnawithrahulsinha #usairanconflict #trumpnews #worldnewstoday
About Channel:
ज़ी न्यूज़ देश का सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल है। जो 24 घंटे लगातार भारत और दुनिया से जुड़ी हर ब्रेकिंग न्यूज़, नवीनतम समाचार, राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़ी खबरे आपके लिए लेकर आता है। इसलिए बने रहें ज़ी न्यूज़ के साथ और सब्सक्राइब करें |
Zee News is India’s most trusted Hindi News Channel with 24 hour coverage. Zee News covers Breaking news, Latest news, Politics, Entertainment and Sports from India & World.
————————————————————————————————————-
You can also visit our website at: http://zeenews.india.com/hindi
Download our mobile app: https://bit.ly/ZeeNewsApps
अब दिन की हर बड़ी ख़बर से रहें अपडेट, फॉलो करें ZEE News का WhatsApp चैनल: https://bit.ly/3ESf64y
Subscribe to our Youtube channel: https://www.youtube.com/c/zeenews/
Watch Live TV : https://youtube.com/live/TPcmrPrygDc
Like us on Facebook: https://www.facebook.com/ZeeNews/
Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/zeenews/?hl=en
Get latest updates on Telegram: https://t.me/s/zeenewshindi1





























