DNA मित्रो, साल की शुरुआत में अमेरिका ने जिस तरह वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को सत्ता से हटाया, वो अपने आप में अभूतपूर्व था. जिस तरह अमेरिका की डेल्टा फोर्स ने मादुरो को उनके बेडरूम से उठाया, उसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था. हमने उसी दिन DNA में इस कार्रवाई को फिक्सिंग बताया था.
अब अमेरिका के Operation Absolute Resolve को लेकर जो ख़ुलासा हुआ है, वो उसी फिक्सिंग की तरफ़ इशारा करता है. DNA मित्रो, एक ब्रिटिश अख़बार ने दावा किया है कि अमेरिका के इस ऑपरेशन में मादुरो की डिप्टी यानी उस समय की उपराष्ट्रपति और मौजूदा राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज़ की भी मिलीभगत थी.डेल्सी और उनके भाई ने मादुरो को सत्ता से हटाने के लिए कुछ महीने पहले अमेरिकी अधिकारियों से बातचीत शुरू की थी. डेल्सी और ट्रंप प्रशासन के बीच क्या डील हुई थी. ये जानने से पहले आपको पता होना चाहिए कि मादुरो, डेल्सी पर बहुत ज़्यादा भरोसा करते थे. उन्हें इस बात का ज़रा भी यकीन नहीं था कि डेल्सी कभी गद्दारी कर सकती हैं, अमेरिका से हाथ मिला सकती हैं.
DNA मित्रो, डेल्सी रॉड्रिगेज़ एक क्रांतिकारी परिवार से आती हैं. वो मादुरो और मादुरो के गुरु ह्यूगो शावेज के सबसे भरोसेमंद लोगों में से एक रहीं. यही वजह है कि वेनेज़ुएला की राजनीति में उनका कद बढ़ता गया. कई मंत्रालयों को संभालने के बाद 2018 में उन्हें उपराष्ट्रपति बनाया गया. डेल्सी की आक्रामक राजनीतिक शैली और वफादारी की वजह से मादुरो उन्हें शेरनी के नाम से बुलाते थे. लेकिन अब पता चला है कि मादुरो की शेरनी की वफ़ादारी ट्रंप के प्रति थी. DNA मित्रो, डेल्सी के विश्वासघात की शुरुआत मादुरो के कैप्चर के कुछ महीने पहले हो गई थी.
#dnawithrahulsinha #zeenews #maduroarrested #worldnewstoday
About Channel:
ज़ी न्यूज़ देश का सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल है। जो 24 घंटे लगातार भारत और दुनिया से जुड़ी हर ब्रेकिंग न्यूज़, नवीनतम समाचार, राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़ी खबरे आपके लिए लेकर आता है। इसलिए बने रहें ज़ी न्यूज़ के साथ और सब्सक्राइब करें |
Zee News is India’s most trusted Hindi News Channel with 24 hour coverage. Zee News covers Breaking news, Latest news, Politics, Entertainment and Sports from India & World.
————————————————————————————————————-
You can also visit our website at: http://zeenews.india.com/hindi
Download our mobile app: https://bit.ly/ZeeNewsApps
अब दिन की हर बड़ी ख़बर से रहें अपडेट, फॉलो करें ZEE News का WhatsApp चैनल: https://bit.ly/3ESf64y
Subscribe to our Youtube channel: https://www.youtube.com/c/zeenews/
Watch Live TV : https://youtube.com/live/TPcmrPrygDc
Like us on Facebook: https://www.facebook.com/ZeeNews/
Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/zeenews/?hl=en
Get latest updates on Telegram: https://t.me/s/zeenewshindi1































