#HindiNews #ABPNews #LatestNews Hanuman Chalisa Controversy : हनुमान चालीसा विवाद में अब महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार भी कूद पड़े हैं. उन्होंने सीएम उद्धव ठाकरे के निवास मातोश्री के सामने लाउड स्पीकर पर हनुमान चालीसा पढ़ने का चैलेंज करने वाली सांसद नवनीत राणा और उनके पति को लेकर बयान दिया है.

डिप्टी सीएम अजीत पवार ने कहा, अगर आपको हनुमान चालीसा पढ़नी है तो अपने घर पर ही हनुमान चालीसा का पाठ करें. इसके लिए क्या आपके पास अपना घर नहीं है. उन्होंने राणा दंपति पर हमला जारी रखते हुए कहा, कई लोग हनुमान चालीसा का नाम लेकर माहौल खराब करने की कोशिश में लगे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here