#HindiNews #ABPNews #LatestNews 12 PM news headlines of the day | 27 April 2022 नोएडा के गार्डन गैलेरिया मॉल में स्थित एक रेस्त्रां में पार्टी करने गए एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार को सात लोगों को गिरफ्तार किया. इस घटना में संलिप्त दो लोग फरार हैं और पुलिस उनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है.
गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि आरोपियों ने मृतक की जमकर पिटाई की. उसके सिर में गंभीर चोट आई जिसकी वजह से उसकी मौत हुई. अपर पुलिस उपायुक्त (प्रथम जोन) रणविजय सिंह ने बताया कि सेक्टर-80 स्थित बैटरी बनाने वाली एक कंपनी जेएलएम में काम करने वाले सात लोग रविवार की रात सेक्टर 38-ए स्थित गार्डन गैलरिया मॉल के लास्ट लेमन नामक रेस्त्रां में पार्टी करने गए थे. रात 11 बजे के करीब पार्टी कर रहे लोगों तथा होटल के कर्मचारियों में बिल को लेकर विवाद हो गया.





























