Govt News : सामूहिक विवाह योजना, 18 मार्च को 3500 बच्चियों की कराई जाएगी शादी UP Yogi Adityanath
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने पर्व और त्योहारों को नारी शक्ति के साथ जोड़ते हुए शारदीय नवरात्र पर प्रदेश में मिशन शक्ति की शुरुआत की. बेटियों और महिलाओं के चौमुखी विकास के लिए सुरक्षा, शिक्षा, स्वावलंबन, सम्मान, सेहत को केन्द्रित करते हुए बनाई गई योगी सरकार की योजनाओं से प्रदेश की आधी आबादी को प्रोत्साहन मिल रहा है. प्रदेश में निर्धन वर्ग का मनोबल बढ़ाने व उनकी बेटियों के विवाह के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की शुरुआत की गई. योगी सरकार ने इस योजना के तहत अब तक प्रदेश में डेढ़ लाख से अधिक बेटियों का विवाह संपन्न कराया है.
Govt News : सामूहिक विवाह योजना, 18 मार्च को 3500 बच्चियों की कराई जाएगी शादी UP Yogi Adityanath





























