#HindiNews #ABPNews Birbhum Case: विधायकों ने फाड़े एक दूसरे के कपड़े | Viral video of West Bengal Assembly पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच अब तक रोड पर चल रहा टकराव सोमवार को विधानसभा में भी दिखा. बीरभूम हिंसा मामले में दोनों दलों के नेता एक-दूसरे से भिड़ गए. काफी देर तक बवाल चला. बीजेपी का कहना है कि उनके विधायकों के साथ मारपीट की गई है.

अमित मालवीय ने शेयर किया वीडियो

इस बवाल का एक वीडियो भाजपा के नेशनल आईटी डिपार्टमेंट के इंचार्ज और पश्चिम बंगाल के सह-प्रभारी अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दोनों दलों के नेताओं के बीच झड़प साफ तौर पर दिख रही है. दोनों ही पक्ष के नेता एक दूसरे के साथ धक्का-मुक्की औऱ हाथापाई कर रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here