पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की कुर्सी पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. काउंटडाउन शुरू हो गया है और आज इमरान खान के खिलाफ पाकिस्तान की संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होनी है. कहा जा रहा है कि 3 से 4 अप्रैल को पाक संसद में इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होगी.

इमरान खान इस्तीफ नहीं देने पर अड़े हुए हैं. इस बीच PML (N) की नेता मरियम नवाज ने समय से पहले चुनाव की बात कही है. मरियम नवाज ने कहा है कि नए सिरे से चुनाव ही इस मसले का हल है. मरयम नवाज ने कहा कि अब तो सेलिब्रेशन का वक्त है. पूरे पाकिस्तान में अब सेलिब्रेशन होगा. उन्होंने कहा कि ये हुकूमत डूब चुकी है और डूबे हुए लोगों के साथ कोई नहीं होता. हमारी पूरी तवज्जो नो कॉन्फिडेंट मोशन पर है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here