पश्चिम बंगाल के बीरभूम में हुई हिंसा का मुद्दा आज भी गरमाया हुआ है. आज विधानसभा में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी के विधायक इस मुद्दे पर भिड़ गए. हंगामा ऐसा बरपा की बात हाथापाई तक पहुंच गई. टीएमसी और बीजेपी ने विधानसभा के अंदर एक दूसरे से मारपीट का आरोप लगाया है. वहीं, बीजेपी ने अब केंद्र सरकार से इस मामले में दखल देने की मांग की है.





























