ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स का निधन हो गया है. जानकारी के मुताबिक, साइमंड्स की शनिवार रात टाउन्सविले में कार दुर्घटना में मौत हो गई. पुलिस की माने तो साइमंड्स को बचाने का काफी प्रयास किया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. पुलिस ने ये भी बताया कि साइमंड्स को हादसे में गंभीर चोटें आईं थी. गौरतलब है कि साइमंड्स का करियर शानदार रहा था. उन्होंने 198 वनडे मैचों में 5088 रन बनाए हैं. इस दौरान साइमंड्स ने 6 शतक और 30 अर्धशतक लगाए हैं. उन्होंने इस फॉर्मेंट में ऑलराउंड परफॉर्म करते हुए 133 विकेट भी लिए हैं. वे 26 टेस्ट मैचों में 1462 रन बनाने के साथ-साथ 24 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. साइमंड्स 14 टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेल चुके हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here