योगी आदित्यनाथ को प्राइमरी और मिड स्कूल में पढ़ाने वाले राजेन्द्र सिंह रावत और रघुबीर सिंह ने बताया कि योगी जब अजय सिंह बिष्ट थे तब उन्हें पढ़ाया करते हैं। वो उस वक़्त पढ़ने में बहुत अच्छे थे। राजेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के संन्यास की बात सुनकर वो दुखी थे कि उनके बेहतरीन विद्यार्थी आख़िर संन्यासी क्यों बन गया। हालांकि बाद में उनके राजनैतिक प्रभाव को देखकर खुशी और गर्व होता है। उन्होंने कहा कि आज भी योगी आदित्यनाथ उन्हें देखकर गुरु जी के नाम से सम्बोधित कर सम्मान देते हैं। दूसरे अध्यापक रघुबीर सिंह ने बताया कि 6वीं से 8वीं तक उन्होंने योगी आदित्यनाथ को पढ़ाया। उसके बाद अब उन्हें ऊंचे पद पर देखकर खुशी होती है।

#HindiNews #ABPNews #LatestNews

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here