देश को आज 15वां राष्ट्रपति मिल जाएगा. बीते सोमवार यानी 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए मतदान हुआ था जिसके बाद आज वोटों की गिनती होगी और करीब 4 बजे शाम तक नतीजे सामने आ जाएंगें. एनडीए राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत की संभावना जतायी जा रही है. पार्टी ने द्रौपद की जीत के जश्न की तैयारी शुरू कर दी है. बता दें, द्रौपदी मुर्मू आज अगर राष्ट्रपति चुनाव जीतती हैं तो वो देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनेंगी.
































