1-जंग का आगाज ट्रंप ने नहीं, खलीफा ने किया!
यूएस-ईरान में ‘फांसी वाले युद्ध’ का विश्लेषण
ट्रंप हमला करेंगे..पुतिन बीच में नहीं आएंगे!
पुतिन-ट्रंप की डील तय..’खलीफा खेमे’ में भय!
ट्रंप ने पहले ‘विनाशक’ भेजा, फिर ऐलान किया
मित्रों, आज की सबसे बड़ी खबर ये है कि किसी भी पल..अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने वाला है। आज की सबसे बड़ी खबर ये है, इस बार जंग का आगाज..ट्रंप ने नहीं, खलीफा ने किया है। और आज की सबसे बड़ी खबर ये है, यूएस प्रेसिडेंट डॉनल्ड ट्रंप के विनाशक भेजते ही..खलीफा ने एक प्रदर्शनकारी को फांसी पर लटका दिया है। ये फांसी नहीं..खलीफा की तरफ से जंग का ऐलान है।
आज आपको भी जानना चाहिए…वो शख्स कौन था..जिसकी फांसी को सीधे तौर पर डोनाल्ड ट्रंप के लिए…ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता की चुनौती माना जा रहा है । और अगले 24 घंटे में अमेरिका इसका जवाब खामेनेई को कैसे देने वाला है। मित्रों पिछले 48 घंटे के अंदर…दुनिया के 2 युद्धक्षेत्रों में…शांति के प्रयासों से जुड़ी दो खबरें भी आईं । एक तरफ 8 मुस्लिम देशों समेत 20 देशों ने गाजा बोर्ड आफ पीस पर साइन किया…इसके बाद ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की । और कल रात ट्रंप के दूतों ने मास्को जाकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से कई घंटों तक मीटिंग की । इसके बाद आज यूएई में अमेरिका..यूक्रेन और रूस के प्रतिनिधि मीटिंग कर रहे हैं । आज आपको ये भी जानना चाहिए इन सारी घटनाओं को ईरान पर हमले की अमेरिकी रणनीति से जोड़कर क्यों देखा जा रहा है। 8 मुस्लिम देश और रूस…..ईरान पर अमेरिकी हमले में क्या भूमिका निभाने वाले हैं । और ईरान खुद सबसे बड़े हमले से बचने की क्या तैयारी कर रहा है । लेकिन सबसे पहले आप अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के उस बयान को सुनिए..जिससे ईरान पर अमेरिका के बड़े हमले की आशंका बढ़ गई है । और इसे खामेनेई के लिए खतरे की घंटी माना जा रहा है । सुना आपने अमेरिका के राष्ट्रपति खुद बता रहे हैं…अमेरिका का बहुत बड़ा नौसैनिक बेड़ा ईरान की तरह तेजी से आगे बढ़ रहा है । जाहिर सी बात है…ये नौसैनिक बेड़ा ईरान की तरफ किसी मैत्री युद्धाभ्यास के लिए नहीं जा रहा है । क्योंकि दुनिया में अमेरिका के सबसे कट्टर दुश्मनों की लिस्ट में ईरान का नाम सबसे ऊपर आता है । अपने बयान में डॉनल्ड ट्रंप ने अमेरिका के पास अर्माडा होने का जिक्र किया..अब ये अर्माडा क्या होता है…जिसका नाम लेकर ट्रंप..ईरान को डरा रहे हैं…इसकी जानकारी भी हम आपको देंगे । लेकिन उससे पहले आप ये जानिए.. जिस वक्त डॉनल्ड ट्रंप दुनिया को अमेरिका नौसैनिक बेड़े के ईरान के पास पहुंचने की जानकारी दे रहे थे । उस वक्त ईरान ने ऐसा क्या कर दिया । जिसके बाद अगले 24 घंटे में युद्ध छिड़ने की आशंका जाहिर की जा रही है ।
आज सुबह सुबह ईरान में सत्ता विरोधी प्रदर्शनों का सबसे बड़ा केंद्र रहे मशहद से गिरफ्तार एक शख्स को फांसी दे दी गई । इस वक्त आप जिस शख्स की तस्वीर देख रहे हैं । उसका नाम अली रहबर था । जिसे ईरान में सत्ता विरोधी…प्रदर्शनों के आरोप में गिरफ्तार किया गया था । आज सुबह सुबह ईरान में अली रहबर को फांसी दे दी गई । अली रहबर पेशे से एक स्पोर्ट्स कोच और फिटनेस ट्रेनर थे । जिनकी उम्र सिर्फ 33 साल थी । ईरान में सत्ता विरोधी प्रदर्शनों के आरोप में लगभग 30 हजार लोगों को गिरफ्तार किया गया है । जिसमें पहली फांसी अली रहबर को दी गई है । आज आपको भी जानना चाहिए इस फांसी के बाद ईरान समेत पूरी दुनिया में क्यों गुस्सा फूट सकता है ।
#dnawithrahulsinha #trumpnews #usaattackoniran #worldnewstoday #zeenews
About Channel:
ज़ी न्यूज़ देश का सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल है। जो 24 घंटे लगातार भारत और दुनिया से जुड़ी हर ब्रेकिंग न्यूज़, नवीनतम समाचार, राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़ी खबरे आपके लिए लेकर आता है। इसलिए बने रहें ज़ी न्यूज़ के साथ और सब्सक्राइब करें |
Zee News is India’s most trusted Hindi News Channel with 24 hour coverage. Zee News covers Breaking news, Latest news, Politics, Entertainment and Sports from India & World.
————————————————————————————————————-
You can also visit our website at: http://zeenews.india.com/hindi
Download our mobile app: https://bit.ly/ZeeNewsApps
अब दिन की हर बड़ी ख़बर से रहें अपडेट, फॉलो करें ZEE News का WhatsApp चैनल: https://bit.ly/3ESf64y
Subscribe to our Youtube channel: https://www.youtube.com/c/zeenews/
Watch Live TV : https://youtube.com/live/TPcmrPrygDc
Like us on Facebook: https://www.facebook.com/ZeeNews/
Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/zeenews/?hl=en
Get latest updates on Telegram: https://t.me/s/zeenewshindi1

































